23 अक्टूबर, 2024: सुनसरी, नेपाल स्थित शम्स एकेडमी स्कूल के संस्थापक निदेशक तबरेज आलम अंसारी की अध्यक्षता में दिल्ली भारत से विशेष रूप से आमंत्रित बतौर मुख्यातिथि प्रो. एस.एस. डोगरा ने शम्स ग्लोबल लाइब्रेरी की नींव रखी! अपने स्वागत सम्बोधन में तबरेज़ आलम ने बताया कि वे अपने पिता शमसुल हक़ के क्षेत्रीय समाज को शिक्षित करने वाले सपनों को साकार करने में वर्षों से सेवा कर रहे हैं!


गौरतलब है कि प्रो. डोगरा के मार्गदर्शन में दिल्लीएनसीआर
में पहले ही चार पुस्तकालय स्थापित हो चुके हैं हालांकि उन्होंने नेपाल में यह पहला पुस्तकालय स्थापित किया है! प्रो.डोगरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे अपनी लिखित पांचो पुस्तकों के अलावा बारह भारतीय लेखकों की हिंदी, इंग्लिश तथा उर्दू की तीस से अधिक पुस्तकों को शम्स ग्लोबल लाइब्रेरी में सप्रेम भेंट कर रहे हैं ताकि नेपाली शिक्षकों व बच्चों का शैक्षिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके !

कार्यक्रम की शुरुआत मेजबान स्कूल के विद्यार्थियों ने नेपाल के राष्ट्रीय गान से की! इस सुवसर पर उक्त स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद रियाज़ मंसूरी, उपप्रधानाचार्य शोएब अंसारी, वरिष्ठ अध्यापक अब्दुल सत्तार, शिक्षक गुलशन खातून, रुबीना खातून, इर्फ़त,ओहिदा, अर्चना कुमारी मण्डल, सुनिधि स्वर्णकार, स्थानीय युवा पत्रकार मोहसिम अंसारी, माजिद, स्थानीय समाजसेवी अब्दुल्लाह सहित दो सौ से अधिक विधार्थियों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई!